गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण को लेकर पूर्व मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष ने कराया थाने में एफआईआर दर्ज
बीजापुर :- जिले के आवापल्ली उसूर मार्ग के गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा जिलाध्यक्ष ने आवापल्ली थानेमें एफआईआर दर्ज करवाते हुए सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है ।
एक वर्ष पुर बने आवापल्ली उसूर मार्ग अपनी गुणवत्ता को लेकर काफी सुर्खियों में है, एक वर्ष में ही सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है, जिससे आवागमन में क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । चर्चाओं में सुमार उसूर मार्ग के निरीक्षण के लिए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव दल बल के साथ उसूर पहुंचे , इस मार्ग के निरीक्षण के बाद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा यह सड़क लगभग नौ करोड़ की लागत से बनी हुई है, किंतु कमीशनखोरी की वजह से सड़क का निर्माण गुणवत्ताहीन तरीके से किया गया है । लगातार क्षेत्र की जनता शिकायत कर रही थी ,इस कारण निरीक्षण के उद्देश्य से भाजपा की टीम यहाँ पहुंची है , आवापल्ली से लेकर उसूर तक हमारी टीम सड़क खोजते ही रह गई, किंतु गिट्टी के अलावा कहि सड़क नजर नही आया ।

निरीक्षण के बाद आवापल्ली थाने पहुंच कर पूर्व मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए सम्बधितो पर भारतीय दण्ड विधान की धाराएं 409, 420 के तहत कार्यवाही की मांग किया है । जिलाध्यक्ष ने कहा है कि हो सकता है सरकार के दबाव में कार्यवाही नही किया जाता है तो भाजपा जनता के हित के लिए न्यायालय की शरण मे जायगी । पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कमीशनखोरी की वजह से गुणवत्ताहीन कार्य हो रहे हैं, आने वाले समय मे जिले में कराए गए गुणवत्ताहीन कार्यो की जांच कराया जायेगा । इस दौरान अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुखलाल पुजारी, जिला उपाध्यक्ष उर्मिला तोकल, जिला सदस्य जानकी कोरसा, मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ककेम, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा, आइटिसेल जिला संयोजक अरविंद पुजारी सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
