त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत में सार्वजनिक अवकाश घोषित
बीजापुर :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेलसनार, कोडोली, तालनार, डारापाल, चिन्गेर, बेलनार, बांगोली, तोयनार, पिंनकोण्डा, फुलगटटा, मिरतुर, पिटटेपाल, बेचापाल, मदपाल, मंगनार, कोशलनार-1, कोशलनार-2, बैंगलूर, जनपद पंचायत बीजापुर सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कैका, कडेर, पदमूर, कडेनार तथा ग्राम पंचायत पामगल एवं ग्राम पंचायत उसूर जिला बीजापुर में स्थित संस्थानों/कार्यालयों हेतु मतदान की तिथि 20 जनवरी 2022 दिन गुरूवार को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घाषित किया गया है।
