क़ृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ सम्पन्न

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। ग्राम पंचायत छोटे कापसी पंचायत भवन में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग एवं समालित पशुधन, उद्यान एवं मछली पालन िभाग द्वारा विभागीय जानकारी दिये। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोयलीबेड़ा एन.आर नेताम ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और खाद-बीज भंडारण व वितरण एवं उन्नत तकनीक,नई किस्में,जैविक खेती और खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीक पर जानकारी दी।

कृषि वैज्ञानिक कांकेर के विषय विशेषज्ञ डॉ. ईशांत सुरु देदे ने मृदा परीक्षण,खेत की तैयारी, बीज चयन,बीजोपचार,संतुलित उर्वरक, समन्वित कीट प्रबंधन,फसल चक्र और समन्वित कृषि प्रणाली पर विस्तार से बताया। पशु चिकित्सा शल्यज्ञ कापसी देव कुमार कलियारी ने केंद्र प्रवर्तित योजनाएं, टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान की जानकारी दी। प्रभारी उद्यान विस्तार अधिकारी भनेंद्र कोमा एवं सहायक मत्स्य अधिकारी पखाजूर शेखर चिंतुर ने विभागीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में कापसी सरपंच प्रेमा बसंत जुर्री,उपसरपंच श्रीमति मंडल,कापसी जंप सदस्य मनमथ मंडल, जंप सदस्य भजन विस्वास,पूर्व सरपंच सुखदेव सलाम,सचिव हरिदास विस्वास, ग्रामीण कृषि अधिकारी रितेश कुमार पटेल, उद्यान अधिकारी भनेँद्र कोमा, कृषि विभाग कु.ममता ठाकुर और कापसी क्षेत्र के किसान भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *