परलकोट क्षेत्र के लेम्पसों मे रासायनिक खाद की कमी, किसान चिंतित

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। परलकोट क्षेत्र पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में खेती किसानी के नाम से प्रसिद्ध है। और मानसून ने भी दस्तक दे दी है। लेकिन जिले के साथ परलकोट क्षेत्र मे रासायनिक खाद अभी तक लेम्पसो मे पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। खाद की कमी के चलते किसानो चिंतित है। वर्तमान में किसानों को सबसे अधिक जरूरत डीएपी,यूरिया व् पोटाश खाद की है। बारदा एवं संगम लेम्पस् मे मांग के अनुरूप खाद नही आने से किसान चिंतित है। हालत ये है कि बारदा,संगम लेम्पस् मे मांग किये गए खाद का एक तिहाई भी नही भेजा गया। बारदा लेम्पस् मे में डीएपी के लिए 140 टन,संगम मे 110 टन का चेक जमा कर मांग किया गया था। अभी तक एक भी बोरी खाद प्राप्त नही हुआ। वही एनपीके (पोटाश) खाद बारदा लेम्पस् 30 टन और संगम लेम्पस् मे 25 टन का चेक दिया गया है लेकिन आज दिनांक तक नही मिला। तो यूरिया का भंडारण दोनों लेम्पसो मे 60-60 टन हो पाया है। जबकि बारदा लेम्पस् ने 185 और संगम लेम्पस् ने 150 टन की मांग की। किसानों का मानना है की पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद लेम्पसो मे नहीं पहुंचने से किसानों को खरीफ में कृषि कार्य के लिए खाद की किल्लत होगी।

डीएपी व यूरिया की मांग सबसे अधिक

ग्राम बारदा के किसान प्यारे लाल कश्यप,हेमराज,जीवन,मुद्दलू पोटाई,नगेंद्र कुमार नाग,दीपक दीवान ने कहा डीएपी व यूरिया की ज्यादा मांग रहती है।दोनो ही खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंची है। खाद नहीं मिलने से खेती करने में परेशानी होती है। जबकि बाहर दुकानों मे अधिक रेट मे खाद मिल रहा है। बाहर दुकानों मे डीएपी की कीमत लगभग 1700 रुपये मे बेचा जा रहा है जबकि लेम्पस् मे 1350 रुपये निर्धारित है।

इस संबंध पर बारदा लेम्पस् प्रबंधक प्रभु नाथ समरथ ने बतलाया की मेरे द्वारा कई बार उच्य अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। आते ही खाद किसानो को वितरण किया जायेगा। खाद नही मिलने से किसान हमें रोजना परेशान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *