7 नक्सलियों ने किया सरेंडर
जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईए) अभियान व शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ से प्रभावित होकर 7 माओवादियों ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया।
पुलिस उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय, कमांडेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ अनिल कुमार प्रसाद, कमांडेंट 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ राजीव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार व रामकुमार बर्मन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी पिता स्व. सुक्को निवासी कुड़मेर थाना मिरतुर, दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम पिता हुंगा निवासी कुड़मेर थाना मिरतुर जिला बीजापुर, भोजाराम माड़वी पिता पाण्डू राम माड़वी निवासी सालेपाल भटवेड़ा थाना मालेवाही, लखमा उर्फ सुती उर्फ लखन मरकाम पिता हुंगा मरकाम निवासी टेटम थाना कटेकल्याण, रातू उर्फ ओठे कोवासी पिता पांडू निवासी कुड़मेर थाना मिरतुर, सुखराम पोड़ियाम पिता हडमो निवासी करकावाड़ा थाना बांगापाल, पंडरू राम पोड़ियाम पिता हिड़मा निवासी पुसालामा थाना ओरछा जिला नारायणपुर शामिल हैं।
