कैप्शन कंपनी और भूपेंद्र देशमुख कर रहे सरकार को बदनाम, यह अक्षम्य: हितेश कुमार

दल्ली राजहरा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हितेश कुमार ने कहा है कि बालोद आबकारी विभाग में कैप्शन कंपनी और फ़ील्ड आफिसर भूपेंद्र देशमुख अपने काले कारनामों से सरकार को बदनाम कर रहे हैं, इसे बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा। हितेश कुमार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं बालोद कलेक्टर को पत्र लिखकर कंपनी और उसके फील्ड ऑफिसर भूपेंद्र देशमुख के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हितेश देशमुख ने कहा है कि बहुत दिनों से जानकारी मिल रही थी कि केप्सन कंपनी के बालोद जिले के फील्ड ऑफिसर भूपेंद्र देशमुख द्वारा शराब दुकानों के कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। वर्तमान में गुरुर और दल्ली राजहरा के कर्मचारियों ने भूपेंद्र देशमुख द्वारा पैसा मांगे जाने को लेकर शिकायत की गई है। मेरी और भी शराब दुकान के कर्मचारियों से बात हुई है उन सभी ने भी बताया कि भूपेंद्र देशमुख द्वारा हर महीने रुपए वसूले जाते हैं और कभी दुकान में नही रहे या ड्रेस या आई कार्ड नही लगाया हो तो 5000 से 10000 मांगा जाता है। मजबूरी में नौकरी बचाने के लिए हमे पैसा देना पड़ता है। अगर हम इसकी शिकायत करेगे या किसी को बोलेंगे तो कंपनी द्वारा हमें काम से निकाल दिया जाएगा। हम अपनी रोजी रोटी के लिए काम कर रहे हैं। इसीलिए हमे दबाव सहन करना पड़ता है परिवार पालने का सवाल है। वर्तमान में हरीश कुमार साहू व रोहित सिन्हा (सेल्समैन) ने लिखित में शिकायत की है कि उनकी नौकरी को बचाने के लिए उनसे एक- एक लाख की डिमांड की गई है। हरीश कुमार साहू से भूपेंद्र देशमुख द्वारा एक बार 5000 और एक बार 10,000 भी लिया जा चुका है। ऐसे में जिले में कितने लोगों से पैसा लिया गया होगा हम कल्पना भी नही कर सकते हैं। कैप्सन कंपनी व फील्ड अधिकारी भूपेंद्र देशमुख के कारण हमारी भाजपा सरकार का नाम खराब हो रहा है। ऐसे में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार ने कैप्शन कंपनी व फ़ील्ड आफिसर भूपेंद्र देशमुख के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की माग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *