भानपुरी के स्कूल परिसर में सैकड़ो लोगों ने किया योगाभ्यास
भानपुरी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को हाई स्कूल परिसर भानपुरी में योग दिवस मनाया गया। यहां सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला ने उपस्थित जनों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। कार्यक्रम भाजपा मंडल भानपुरी द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें थाना भानपुरी, शाला परिवार, वन विभाग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, थाना प्रभारी हर्ष कुमार धुरंधर, गौरव कश्यप, तुलसु कश्यप, खेमेश्वर पांडे, रमेश दीवान, घनश्याम चौहान, श्री दुर्गम, भूषण गुप्ता, घनश्याम पाणिग्रही, बेलालसन ठाकुर, श्री नेताम, श्री सोनवानी, होमेश पांडे,तथा काफी संख्या में कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
