जिला मुख्यालय में जगह जगह शान से लहराया तिरंगा, 73 वां गणतंत्र दिवस जिले में गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया
बीजापुर :- जिले में 73 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया । इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय के सभी शासकीय कार्यालयों, निजी संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमो में संस्था प्रमुख व जनप्रतिनिधियों ने ध्वजा रोहन किया, इस दौरान कोविड 19 की गाईडलाईन का कड़ाई से पालन किया गया ।
जय स्तम्भ चौक में नगर पालिका अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण –
जिला मुख्यालय में स्थित ऐतिहासिक धरोहर जय स्तम्भ चौक में 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया । नगर पालिका अध्यक्ष ने इस राष्ट्रीय पावन पर्व की सभी नगर वासियों को बधाई व सुभकामनाये दिया । इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजा रोहन-
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कार्यालय बीजापुर में कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया ,जिसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई और सुभकामनाये दिया । इस अवसर पर एसडीएम देवेश ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

पत्रकार भवन में सांसद प्रतिनिधि ने फहराया ध्वज-
जिला मुख्यालय स्थित पत्रकार भवन में सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दिया, जिसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान गया गया । सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव ने जिले और प्रदेश के सभी पत्रकारगणों को 73 वां गणतंत्र दिवस की बधाई और सुभकामनाये दिया । इस अवसर पर पत्रकार सतेंद्र पन्थ, राजेश जैन, ईश्वर सोनी, कुशल चोपड़ा, मामड़ीकर, प्रताप, सुरेश, कृष्णा सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे ।
