बीजापुर में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी जनता कांग्रेस- विजय झाड़ी

विजय झाड़ी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के बीजापुर जिलाध्यक्ष नियुक्ति,

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने बीजापुर में पार्टी की स्थिति मजबूत करने जिला बॉडी की कमान विजय झाड़ी को सौंपी है, विजय गत विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से विस प्रभारी बनाए गए थे। अब पार्टी हाईकमान ने कार्यशैली पर भरोसा जताते उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गत दिनों बस्तर संभाग अध्यक्ष टंकेश्वर भारद्वाज की अनुशंसा पर जनता कांग्रेस की राष्टीय अध्यक्ष रेण जोगी, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह के आदेशानुसार उन्हें बीजापुर जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पार्टी हाईकमान की तरफ से सौंपी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर बोली विजय का कहना है कि वे पार्टी के उद्देश्यों-सिद्धांतों पर खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे। एक मजबूत विपक्ष के रूप में उनकी पार्टी जनता के हित में उनसे जुड़े मुद्दों को लेकर काम करेगी। जल्द ही जिला बॉडी का विस्तार भी किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के साथ आने वाले विस चुनाव में मजबूत उम्मीदवार भी उतारेंगे। बहरहाल वर्तमान में उनकी प्राथमिकता जिला कार्यकारिणी का विस्तार और सघन जनसंपर्क के जरिए जनता की समस्याओं को लेकर आगे बढ़कर काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *