मजदुरो का पलायन रोक पाने में विधायक और जिला प्रशासन नाकाम, मनरेगा में कई कार्य होने के बाद भी मजदूरों का पलायन बदस्तूर जारी- श्रीनिवास मुदलियार

बीजापुर :- क्षेत्र में मनरेगा के तहत कई कार्य होने बावजूद भी मजदूरों का पलायन नही थम रहा,पलायन रोकने में जिला प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार मजदूर पलायन के मुद्दे पर सरकार और जिला प्रशासन को घेरा जा रहा है,इसके बावजूद भी आये दिन सैकड़ों मजदूर रोजी रोटी की तलाश में दूसरे प्रदेश पलायन कर रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर क्षेत्रीय विधायक और जिला प्रशासन पर पलायन रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाया है।

प्रेस विज्ञप्ति में श्रीनिवास मुदलियार ने कहा है क्षेत्र में मनरेगा के तहत कई कार्य हो रहे है जिसमे अपने चहेतों को काम देकर मशीनों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है जो प्रशासन की मिलीभगत में काम कर रहे है जिस कारण मजदूर पलायन कर रहे हैं प्रशासन और क्षेत्र के विधायक मूकदर्शक बनकर बैठे हैं। जबकि इसके पहले भी शासन-प्रशासन और विधायक के संज्ञान में भी लाया गया,किंतु सभी की भागीदारी होने से कोई कार्यवाही नही हो सका है।

पूरे देश मे इन दिनों कोविड काल चल रहा है,ऐसे में पलायन कर रहे आदिवासी मजदूरों पर कोविड का भी खतरा रहेगा,जिला कलेक्टर को संज्ञान में लेकर जल्द ही पलायन रोकने की उचित व्यवस्था किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *