जिला पंचायत सदस्य नीना ने किया तोयनार भद्राचलम यात्री बस का शुभारंभ
बीजापुर :- जिले के तोयनार क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से तोयनार से यात्री बस चलाये जाने की मांग करते आ रहे थे । ग्रामीणों की इस मांग को गम्भीरता से लेते हुए जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने इस मार्ग पर यात्री बस चलाये जाने के लिए प्रयासरत रही । अंततः नीना रावतिया ने तोयनार वासियों की मांग को पूरी करते हुए तोयनार बीजापुर होते हुए तेलंगाना के भद्राचलम तक चलने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बस सेवा का शुभारंभ किया । इस यात्री बस के प्रारम्भ होने से ग्रामीणों में काफी हर्ष व्याप्त है । इस अवसर पर ग्राम के जनप्रतिनिधि, पटेल, मांझी , मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
