बड़ी खबर :- प्रेशर बम की चपेट में आने से चार जवान जख्मी, जवानों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से माओवादियों ने किया था बम प्लांट
बीजापुर :- बीजापुर से दस किलोमीटर दूर भोपालपटनम मार्ग पर आवापल्ली टी पॉइंट के कुछ दूरी पर माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चेपेट में आने से सीआरपीएफ के चार जवान जख्मी हो गए हैं, सभी जवानों का बीजापुर जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है ।
एएसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग के लिए आवापल्ली मार्ग की ओर निकले हुए थे , इसी दौरान माओवादियो के लगाए प्रेशर बम की चपेट में आने से चार जवान जख्मी हो गए है । सभी जवानों को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला चिकित्सालय लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है । सभी जवान खतरे से बाहर हैं ।
