बड़ी खबर – आईडी ब्लास्ट में चार जवान हुए घायल, घायल जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी

बीजापुर :- जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल स्थित सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले हुए थे, इसी दौरान माओवादियों के द्वारा किये गए आईईडी बलाष्ट में 4 जवान घायल हो गए हैं । घायल सभी जवानों का बीजापुर जिला हॉस्पिटल में उपचार जारी है ।

पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि 3 बजे के आस पास टी पॉइंट से 3.5 किलोमीटर दूर आवापल्ली मार्ग पर माओवादियों ने जवानों पर आईईडी बलाष्ट कर दिया , इस घटना में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए है । सभी घायल जवानों को बीजापुर जिला हॉस्पिटल लाया गया जहाँ उपचार जारी है । घायल जवानों में डिप्टी कमांडेंट पलवान विश्वास, एएसआई सदाशिव यादव, हेड कांस्टेबल राजीव रंजन और कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश शामिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *