डौंडी में हुए 300 गायों की तस्करी के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे हजारों लोग

दल्ली राजहरा। सोसाइटी में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराने तथा नगर पंचायत डौंडी के गौठान में रातों रात लगभग 300 गौ माता की तस्करी में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न कर उल्टे उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा संरक्षण दिए से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला हुआ है। इसे लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोर्राम एवं समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह 11 बजे से राजमार्ग के मथाई चौक पर जाम लगा दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीयूष सोनी समस्त कार्यकर्ताओं के साथ अनुविभागीय अधिकारी सुरेश साहू एवं जिला विपणन अधिकारी से चर्चा करके सभी सोसायटियों में जल्द से जल्द खाद की कमी को दूर करने का आग्रह किया। 2 दिवस के अंदर सभी सोसायटियों में खाद पहुंचा देने के लिए आश्वस्त किया गया है
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम ने सीएसपी वर्मा से 18 जुलाई को दिए ज्ञापन के आधार पर नगर पंचायत डौंडी में हुई लगभग 300 गायों की तस्करी के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल किया। सीएसपी ने जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया।शिवसेना के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ चक्काजाम को समर्थन देने पहुंचे और राज्य सरकार पर जमकर हल्ला बोला।सामाजिक कार्यकर्ता गोरे लाल सोनी ने गौ माता की तस्करी पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही न होने के कारण प्रशासन के खिलाफ सिर मुंडवाकर विरोध दर्ज कराया कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी से शब्बीर खान, काशीराम निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पुनीत सेन, कैलाश राजपूत, कोमलेंद्र चंद्राकर, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रकाश आर्य, बसंती दुग्गा, जनपद सदस्य कुलदीप साहू, हेमवती कुलदीप, रमिता मरकाम, अतीक कुरेशी, रेवा रावटे, खिलेंद्र भूआर्य, लोमश धुर्वे, मीडिया प्रभारी रविकांत देशमुख, घोटिया मंडल अध्यक्ष भोज साहू, कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष उदयराम सिवाना, सुरडोंगर मंडल अध्यक्ष सुकदेव पिस्दा, डौंडी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमजद खान, नगर मंडल अध्यक्ष पलटन भूआर्य, परस मंडावी, मोनू सिन्हा, सुनील राठौर, जीवन निर्मलकर, व्यापारी संघ उपाध्यक्ष कमलेश कामले, सचिव नंद लोन्हारे, बीरेंद्र तारम, चंपालाल सागर, श्याम लाल साहू, रामसाय रावटे, गिरधारी सलामे, नितिन साहू, शुभम गावड़े, सौरभ चौरका, समीर धुर्वे, जागेश्वर ठाकुर, गोलू मंडावी, संदीप देवांगन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सरपंच, किसान, नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *