जायसवाल समाज की महिलाओं ने किया जमकर एंजॉय

दल्लीराजहरा। नगर पंचायत डौंडी के सांस्कृतिक भवन में पहली बार जायसवाल समाज दल्लीराजहरा, डौंडी, कच्चे की महिलाओं द्वारा सावन मिलन समारोह बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि भिलाई जायसवाल समाज की किरण जायसवाल एवं गीता जायसवाल और जायसवाल समाज दल्ली राजहरा की अध्यक्ष सीमा जायसवाल थीं। भगवान शिव की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सरिता जायसवाल, प्रीति जायसवाल थीं। समाज की सभी प्रतिष्ठित महिलाएं विजयलक्ष्मी जायसवाल, सुशील जायसवाल, शोभा जायसवाल, चंद्रशिला जायसवाल, केसरी जायसवाल, गायत्री जायसवाल, मीरा जायसवाल, सुमन जायसवाल, सीमा जायसवाल, राजकुमारी जायसवाल, मीरा जायसवाल, मीना जायसवाल, लीला जायसवाल, राधा जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, रजनी जायसवाल, पिंकी जायसवाल, निर्मला जायसवाल, रीना जायसवाल, सरिता जायसवाल थीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन झूले का लुत्फ उठाया, नृत्य किया और खेलों में प्रतिभा दिखाई। प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए गए। सभी महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *