सड़क के लिए मंत्री केदार कश्यप ने दिलाई 6.87 करोड़ की मंजूरी, ग्रामीणों ने माना कश्यप का आभार

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग ने मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल कोंडागांव जिले के खोड़सानार पदेली हड़ेली मार्ग लंबाई 5.975 किमी. पुल पुलिया सहित डामरीकरण निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए 6 करोड़ 87 लाख रूपये राशि जारी की है। इस प्रशासकीय स्वीकृति के लिए क्षेत्रवासियों ने वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताया है।
कोंडागांव जिला भाजपा अध्यक्ष कोंडागांव सेवक राम नेताम ने मंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि हमारी मांग पर मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से मुहर लगी है। क्षेत्रवासियों और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका ह्रदय से आभार। सेवकराम नेताम ने कहा कि बीते दो वर्षो में कोंडागांव और बस्तर संभाग को जितनी सड़कों की स्वीकृति मिली, उतना कोंग्रेस ने अपने पांच साल में नहीं दिया। उन्होंने कहा कोंडागांव का सौभाग्य है कि यहां लगातार सड़कों को लेकर स्वीकृति मिल रही है। सेवकराम नेताम ने कोंडागांव के खोड़सानार हड़ेली मार्ग की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप का आभार जताया है। पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने वनमंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोंडागांव जिले के मर्दापाल ब्लॉक में खोडसानार से हडेली मार्ग निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग मंत्री केदार कश्यप के समक्ष रखी थी। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के विष्णुदेव साय सरकार और वनमंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बस्तर लगातार आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *