डिप्टी कलेक्टर पर रेप केस: महिला कांस्टेबल ने मामला कराया दर्ज, शादी का वादा कर किया दैहिक शोषण
डौडी लोहारा:- डौंडी थाना क्षेत्र में पदस्थ एक महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
बालोद जिले में एक महिला आरक्षक की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके के खिलाफ डौंडी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
मूलतः बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के ग्राम अवारी निवासी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके वर्तमान में बीजापुर जिले में पदस्थ हैं। पीड़िता महिला आरक्षक का आरोप है कि दिलीप उइके ने उनसे शादी का वादा किया और इस बहाने लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब उन्होंने शादी से इंकार कर दिया तो पीड़िता ने डौंडी थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
