मां मनसा देवी मंदिर में 25 ज्योति प्रज्वलित
अभनपुर। तहसील अभनपुर के ग्राम जुलूम में
पावन शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर जय माता सेवा मंदिर समिति ग्राम जुलूम मां मनसा देवी, मां धनेश्वरी, मां दुर्गा, भगवान शंकर, बजरंगबली महाराज के पावन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भक्तों द्वारा 25 ज्योति कलशों की स्थापना की गई है। इस पावन अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ज्योति प्रज्वलित की गई। माता रानी की आराधना से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। ज्योति प्रज्वलन के इस शुभ अवसर पर विशेष रूप से पंडित आशीष शुक्ला महाराज उपस्थित रहे। साथ ही भक्तमाता जामबाई साहू, जनपद पंचायत अभनपुर के उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, रामकुमार साहू अंकेक्षक, परिक्षेत्र साहू समाज खोरपा एवं प्रचार मंत्री, साहू समाज जिला रायपुर ग्रामीण, केकती साहू पूर्व उपाध्यक्ष, साहू समाज जिला धमतरी, श्याम सुंदर साहू, अश्वनी साहू समेत पचासों श्रद्धालु मौजूद थे।
