मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद भी,रेत माफिया सक्रिय,कापसी की सड़क पर दौड़ रहे अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- मुख्यमंत्री द्वारा रेत के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद भी परलकोट क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार जोरों पर है। कार्यवाही से बचने के लिए रविवार छुट्टी के दिन रेत माफिया बेखौफ होकर कोटरी नदी से रेत का अवैध रूप से खनन एवं परिवहन कर मोटी कमाई कर रहे है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद भी बेधड़क हो रहे रेत के अवैध कारोबार पर पखांजूर राजस्व अधिकारियों की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद भी बिना अनुमति के कोटरी नदी से हो रहे रेत खनन एवं परिवहन से रेत माफियाओं की चांदी हो गई है वही शासन को राजस्व नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विगत दिनों प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती दिखाते हुए रेत माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के इस सख्ती के बाद पूरे प्रदेश के साथ कांकेर जिले अंतर्गत पखांजूर तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग एक्शन मुड़ में आया और रेत माफियाओं के विरुद्ध शिकंजा कसते हुए रेत से भरी हाइवा,टिपर एवं ट्रेक्टर जब्त कर तहसील कार्यालय में खड़ा करा दिया था। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कुछ दिनों तक रेत का अवैध खनन एवं परिवहन का काम बंद हो गया। जैसे ही माहौल ठंडाया फिर से क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय हो गए और मुख्यमंत्री के निर्देशों को दरकिनार कर कोटरी नदी परतापुर,बड़गांव से रेत का खनन एवं परिवहन धड़ल्ले से शुरू कर दिया। ग्राम बड़गांव,परतापुर से होकर बहने वाली कोटरी नदी रेत खनन का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है जहाँ से रेत का अवैध खनन एवं परिवहन बेखौफ जारी है। रेत माफिया यहां पोकलेन मशीन से रेत खनन कर ट्रेक्टर एवं हाइवा के जरिए परिवहन कर मोटी कमाई कर रहे है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों का यहां असर डांडे बस्ते में देखने को मिल रहा है रेत से भरी गाड़ी मुख्य सड़क से बेख़ौफ़ दौड़ते नजर आ रहे है।
ग्रामीणों ने बतलाया कि रेत की कीमत दुगनी हो गई है। लोग रेत लेने को मजबूर है क्योंकि परलकोट क्षेत्र में कोटरी नदी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही है। नाम न छापने की शर्त पर रेत परिवहनकर्ताओं ने कहा कि गाड़ी प्रशासन के अधिकारि पकड़ कर जुर्माना लगते है तो हम क्या कर सकते है। जुर्माने की राशि हम कहा से देगे इसी वजह से रेत की कीमत बढ़ा कर बेचना पड़ता है।
वही ग्राम पंचायत स्तर के निर्माण, गोठान निर्माण जैसे सरकारी कामों के नाम से भी रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
अवैध रेत परिवहन को रोकने सामने आए ग्रामीण –
रविवार को कोटरी नदी के बारकोट घाट में ग्रामीणों ने रेत से भरा ट्रेक्टर पकड़ा,रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए पकड़ा गया ट्रैक्टर एवं मालिक पर प्रशासन से बारकोट के ग्रामीणों ने कार्रवाही की मांग की है।
