कुटरू में शिक्षक की निर्मम हत्या, अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम,पुलिस कर रही है हत्यारों की खोजबीन

बीजापुर:- जिले में एक शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शिक्षक की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, कुटरू थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया है. मृतक शिक्षक की शिनाख्त अनिल चिड़ियम के रूप में हुई है. कुटरू एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने घटना की पुष्टि की है.

बताया जाता है कि पाताकुटरू के पास शिक्षक को मौत के घाट उतारा गया. मृतक पोटाकैबिन आवसीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ था. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि शिक्षक की हत्या नक्सलियों ने की है या फिर आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *