कलेक्टर और एसपी ने कुटरू ईलाके में पुल निर्माण का किया जायजा
स्कूल एवं पोषण पुनर्वास केन्द्र कुटरू का किया निरीक्षण

बीजापुर :- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप और सीईओ जिला पंचायत रवि साहू ने कुटरू ईलाके में पुल निर्माण का जायजा लिया। वहीं स्कूल एवं पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले को अबूझमाड़ ईलाके को जोड़ने हेतु इंद्रावती नदी पर पुल निर्माण का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही हायर सेकण्डरी स्कूल कुटरू का निरीक्षण किया और माध्यमिक शाला भवन के 4 पुराने कक्षों का अपलेखन किये जाने के निर्देश दिए और बच्चों की पढ़ाई के लिए 4 नवीन कक्ष निर्मित करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर कटारा और एसपी कश्यप एवं जिला पंचायत सीईओ साहू ने कुटरू में प्रारंभ नवीन पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी निरीक्षण कर उपचारार्थ भर्ती कुपोषित बच्चों के बारे में पूछा। वहीं उनके स्वास्थ्य की समुचित देखरेख करने के निर्देश चिकित्सा अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को दिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सोमारू राम कश्यप सहित एसडीओपी कुटरू अभिनव उपाध्याय और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
