बागेश्वर धाम में इंजीनियर आशुतोष माथुर का होगा सम्मान

दल्ली राजहरा। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, ठेकेदार इंजीनियर आशुतोष माथुर का विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सम्मान किया जाएगा।
सिविल इंजीनियर आशुतोष माथुर दल्ली राजहरा के प्रतिष्ठित माथुर परिवार के कुलदीपक हैं। उनके पिता स्व. श्रीराम माथुर भी सिविल इंजीनियर थे, जबकि माताजी शिरोमणि माथुऱ देश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों और कवियों की सूची में शुमार हैं। श्रीमती देश के कई बड़े मंचों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर चुकी हैं। वहीं स्वयं आशुतोष माथुर भी समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा पत्रकारिता में भी वे सेवाएं देते रहते हैं। माथुर परिवार में पूरी तरह शैक्षणिक और आध्यात्मिक माहौल है। बाबा बागेश्वर सरकार की ओर से आशुतोष माथुर को सम्मानित किए जाने की सूचना आई। इसके बाद श्री माथुर सड़क मार्ग से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए हैं। बताया गया है कि स्वयं विश्व विख्यात संत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आशुतोष माथुर को सम्मानित किया जाएगा। श्री माथुर ने कहा- बालाजी हनुमान के उपासक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण के हाथों सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात और मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। लग रहा है साक्षात भगवान हनुमान ने मुझे वरदान दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *