वसुंधरा नगर में देवी भागवत कथा और जंवारा स्थापना

भिलाई-3। उत्तर वसुंधरा नगर भिलाई-3 के वर्मा चौक स्थित खिलावन साहू निवास के पास साहू परिवार द्वारा नवरात्रि पर्व पर श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। साहू निवास में जवारा स्थापना भी की गई है। कथा वाचक अविभाजित राजनांदगांव जिले के ब्राम्हण भेड़ी अंबागढ़ चौकी निवासी प्रसिद्ध कथाकार पं. पवन तिवारी महाराज और परायणकर्ता देवबलौदा के विद्वान पं. त्रिभुवन मिश्रा हैं। संगीतमयी देवी भागवत कथा 22 सितंबर से शुरू हुई है।
पहले दिन देवी स्थापना, ज्योत प्रज्ज्वलन, देवी महात्म्य कलश यात्रा निकाली गई। भागवत कथा 23 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। 24 सितंबर को अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष की कथा होगी। 25 को मधु कैटभ उपख्यान, हयग्रीव अवतार, 26 को व्यासजी जन्म, सुकदेव जी जन्म, सुकदेव विवाह प्रसंग पर पं. पवन तिवारी सरस कथा सुनाएंगे। 27 सितंबर को शिव सती चरित्र एवं शिव पार्वती विवाह प्रसंग पर कथा होगी। 28 सितंबर को देवी के विभिन्न अवतारों का वर्णन सुनाया जाएगा। 29 सितंबर को महिषासुर जन्म माताजी के प्रकट्य और महिषासुर वध की कथा होगी। 30 सितंबर को शुंभ निशुंभ वध, कालिका अवतार, तुलसी विवाह, हवन के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। 1 अक्टूबर को सुबह जवारा विसर्जन और दोपहर 1 बजे से भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *