एचडीएफसी बैंक के कामकाज से ग्राहक नाखुश

बकावंड। एचडीएफसी बैंक शाखा बकावंड के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से ग्राहक परेशान हो उठे हैं। यहां ग्राहकों को खाता खोलने के नाम पर चक्कर कटवाए जाते हैं, जिससे बैंक के ग्राहक मानसिक रुप परेशान होते हैं।
बैंक शाखा में खाता खोलने के लिए उलझाया जाता है। अलग अलग प्रकार के खाते खुलवाने के लिए दबाव डाला जाता है। कोई फर्म या ग्राहक कंरट खाता खोलने के लिए जाता है, तो एचडीएफसी बैंक शाखा में पहले बचत खाता खुलवाने के लिए कहा जाता है इस प्रकार ग्राहकों को मानसिक रुप से परेशान किया जाता है।ग्राहक ओमप्रकाश रजक बकावंड की एचडीएफसी बैंक शाखा में 8 अक्टूबर को कंरट खाता खुलवाने के लिए गया था, लेकिन बैंक के डिप्टी मैनेजर ने कहा कि सबसे पहले आपको हमारे बैंक में बचत खाता खोलना होगा तभी कंरट खाता खोला जाएगा। ओमप्रकाश रजक ने बैंक में बचत खाता खुलवा लिया और करंट खाता के लिए कागजात जमा कर दिए। उसके बाद बैंक के डिप्टी मैनेजर कह दिया कि आपका करंट खाता निरस्त हो गया है। यह बैंक का नियम है, या बैंक द्वारा ग्राहकों को गुमराह करने का तरीका?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *