वन विभाग ने किया अवैध चीरान जब्त, की कार्यवाही

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। वन विभाग के दल ने कापसी परिक्षेत्र के रामनगर (पीवी 01) गांव में एक घर पर दबिश देकर अवैध रूप से रखी सागौन सहित कई प्रजाति की लकड़ी,चिरान और फर्नीचर जब्त किया है। इस कार्रवाई में कुल 27 नग चिरान लकड़ी सहित फर्नीचर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित मात्रा 0.333 घन मीटर है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी कापसी (सामान्य) देवदत्त तारम ने बताया कि विभाग को रामनगर (पीवी 01)में अवैध लकड़ी भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल उच्च अधिकारी डीएफओ हेमचंद पहारे, एसडीओ रामनाथ शोरी के मार्गदर्शन पर तलाशी वारंट जारी कर निताई अधिकारी उर्फ नित्यानंद पिता स्वर्गीय जगदीश अधिकारी के घर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान सागौन के पलंग 2 नग, सागौन चिरान फारा 10 नग, सागौन कर दरवाज 1 नग, बीजा चौखट 11 नग और 3 नग हल्दू फारा कुल 27 नग चिरान लकड़ी और फर्नीचर मिले है। जब्त वनोपज का बाजार मूल्य लगभग बीस हजार रुपए आंका गया है। आरोपी के विरुद्ध वनापराध क्रमांक 303/05 दिनांक 10/10/2025 जारी कर वन अधिनियम के धारा अन्तर्गत आगे की कार्यवाही की जा रही है।

रेंजर ने बताया कि जब्त लकड़ी को वनोपज परिक्षेत्र कार्यालय में सुरक्षित जमा करा दिया गया है। इस मामले में पीआर काटकर केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सागौन की लकड़ी अवैध तरीके से एकत्र की गई पाई गई है। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह लकड़ी कहां से और किस माध्यम से लाई गई थी।

इस कार्रवाई के दौरान प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल राहुल देव ठाकुर,प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल विशाल ध्रुव, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल सुश्री निशा लकड़ा,प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल सुश्री भूपेशवरी ठाकुर,खैरकट्टा डिप्टी कुंजबिहारी पोया,वनरक्षक कानूलाल डे
सहित परिक्षेत्र का वन अमला एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *