खराब सड़क से परेशान स्कूली बच्चों ने किया चक्का जाम,पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शन खत्म

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। गोंडाहूर क्षेत्र पीवी 53,54 के प्राथमिक शासकीय स्कूल के छात्रों एवं पालक ने पक्की सड़क की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्कूल एवं गांव पहुँच मार्ग जाने वाले कच्चे और दलदली सड़क के विरोध में मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। बता दे कि यह सड़क गोंडाहूर क्षेत्र से पड़ोसी जिला मोहला मानपुर को जोड़ने वाली सड़की है। मांग को लेकर सड़कों पर स्कूली के मासूम बच्चों का उतरना जनप्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन व वर्तमान सत्ताधारी सरकार के लिये गंभीर चिंता का विषय है।

मामला गोंडाहूर थाना क्षेत्र का है। पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम हटा दिया गया है। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने छात्रों के साथ पैदल स्कूल तक जाकर समस्याओं का जायजा लिया। पीवी 53,54 के ग्रामीणों ने छात्रों की मांगों को वाजिब बताया। स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों की मांग है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत कर ग्रामीणों की ज्वलंत सील समस्या का समाधान किया जाये अन्यथा जल्द ही उग्रन्दोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही गोंडाहूर थाना प्रभारी रामचन्द्र साहू अपने थाना स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बच्चों और पालको को समझाइश देते हुए कहा कि प्रशासन समाधान के लिए तत्पर है। छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्या रखी। सम्बंधित विभाग को जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *