अज्ञात वाहन की ठोकर से लकड़बग्घे की मौत

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा):- पीवी31 से पीवी08 चाणक्यपूरी जाने वाले रास्ते में अज्ञात गाड़ी की टक्कर से लकड़बग्घे की मौत हो गई। वन परिक्षेत्र कापसी का मामला।सड़क किनारे लकड़बग्घे की लाश मिली। राहगीरों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और मृत लकड़बग्घे को मटोली डिपो में लाया गया।

जांच और पंचनामे के बाद पशु विभाग के डॉक्टर ने लकड़बग्घे का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद डिपो में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

जंगली जानवर खाने-पानी की तलाश में करते हैं रिहायशी इलाकों का रुख

देवदत्त तारम वन परिक्षेत्र अधिकारी कापसी ने कहा कि वन्यप्राणी पानी,भोजन की तलाश में भटकते हुए रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। इस वजह से वे कभी सड़क दुर्घटना तो कभी शिकारियों का निशाना बन जाते हैं। जब जंगली क्षेत्र से वाहन गुजर रहे हों तो धीरे धीरे वाहन चलाना चाहिए। यदि सड़क पर कोई वन्य प्राणी पार करता दिखे तो पहले वन्य प्राणी को प्राथमिकता देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *