कलेक्टर ने किया ईटपाल गौठान का आकस्मिक निरीक्षण, आदर्श गौठान ईटपाल मे विभिन्न आयमूलक गतिविधियों का संचालन करने अधिकारियों को दिए निर्देश
बीजापुर :- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने बीजापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत ईटपाल के गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से गौठान में संचालित आय मूलक गतिविधियों की जानकारी ली एवं विभिन्न गतिविधियों की स्वीकृति प्रदान कर समूह की महिलाओं एवं गौठान समिति के सदस्यों से चर्चा कर आर्थिक गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन करने प्रेरित किया गौठान में बकरी पालन, कड़कनाथ मुर्गी, बटेर पालन मशरूम उत्पादन, सब्जी बाड़ी, ईट निर्माण, चना-मूर्रा सहित मशाला यूनिट स्थापित करने मछली पालन के साथ-साथ बत्तख पालन के निर्देश दिए विभागीय अमला द्वारा बकरी, मुर्गी मशाला यूनिट सीमेंट ईट निर्माण संबंधी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने एवं समूह को नियमित रूप से मार्गदर्शन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया। सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू ने आदर्श गौठान ईटपाल को विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना से कलेक्टर कटारा को अवगत कराया। वर्तमान में गौठान की महिलाओं द्वारा मुर्गी पालन कर अण्डा उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें समूह द्वारा एक लाख रूपए से अधिक का अण्डा विक्रय किया जा चुका है। समूह के सदस्यों द्वारा आर्थिक गतिविधियों का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। कलेक्टर कटारा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग करने की बात कही मौके पर उपस्थित सरपंच जगबंधु मांझी ने बताया कि गौठान में अन्य गतिविधि के संचालन से आमदनी के स्त्रोत बढ़ेगें जिसके लिए गौठान समिति तन्मयता से कार्य करेगी। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत फागेश सिन्हा, पशुधन विभाग के उप संचालक एवं कृषि विभाग, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र सहित विभिन्न विभागीय अमला उपस्थित थे।