नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों की हत्या किए जाने को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र
बीजापुर :- सोमवार को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा गया है कि बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में नक्सिलयों के द्वारा आये दिन मुखिबर के नाम पर ग्रामीण आदिवासियों की हत्या कर रहे है। पिछले लगभग 02 महीनों में बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के ग्राम उडतामल्ला, मारूढ़बाका, कमलापुर और पाउरगुड़ा में 05 ग्रामीणों की हत्या नक्सिलयों के द्वारा किए जाने की सूचना है । बीते दिनों ग्राम नेलाकांकेर में 02 ग्रामीणों की हत्या नक्सिलयों के द्वारा की जा चुकी है । घटना के बाद नक्सिलयों के भय और धमिकयों से परिवारजनों के द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रहे है।
थाने में रिपोर्ट दर्ज नही होने के कारण पीड़ित परिवारजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी नहीं मिल पाता है।

इसलिए ऐसे मामलों में मृतकों के परिजनों को नक्सल पीड़ित मानते हए मुआवजा एवं सरकारी नौकरी प्रदान किया जाए।
