ड्यूटी के लिए कड़क और पीड़ितों की सेवा के लिए नरमदिल हैं डीईओ बघेल

अर्जुन झा-
बकावंड। बस्तर के जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल विभाग में अनुशासन और ड्यूटी को लेकर जितने कड़क मिजाज हैं, उतनी ही संवेदनशीलता और मानवीय संवेदना के गुण उनमें भरे हुए हैं। डीईओ श्री बघेल की संवेदनशीलता की एक शानदार झलक उनके बकावंड ब्लॉक के दौरे के दौरान दिखाई दी। श्री बघेल ने दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल में व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई। इससे इन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान तिर आई है। क्षेत्र के ग्रामीण जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल की इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।
कलेक्टर हरिस एस. और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में बस्तर के जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रणप्राण के साथ जुटे हुए हैं। वे लगातार सभी विकासखंडों की शालाओं का लगातार निरीक्षण करते हैं, बच्चों के बीच बैठकर उनका उत्साहवर्धन करते हैं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखते हैं और शिक्षक शिक्षिकाओं को कर्तव्य के प्रति सजग रहने के निर्देश देते रहते हैं। उनके लगातार दौरों से शिक्षण व्यवस्था में कसावट आई है। लापरवाही करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं पर श्री बघेल कार्रवाई करने से भी नहीं चूकते। अनुशासन और कर्तव्य के मामले में श्री बघेल भले ही कड़कमिजाज अधिकारी माने जाते हैं, मगर मानवीय संवेदना भी उनमें कूट कूट कर भरी हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल की इस संवेदनशीलता का नजारा उनके बकावंड विकासखंड के प्रवास के दौरान देखने को मिला। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों का निरीक्षण किया। बीआर बघेल ने स्कूलों में बच्चों के लिए जाति, निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के लिए कहा। स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल की नजर एक दिव्यांग छात्रा पर पड़ी। इस बच्ची को चलने फिरने में हो रही तकलीफ को देख श्री बघेल का दिल पसीज उठा। उन्होंने तत्काल स्कूल में व्हीलचेयर की व्यवस्था करवाई। अपने हाथों से बच्ची को व्हीलचेयर पर बिठाया। व्हीलचेयर उपलब्ध हो जाने से बच्ची का चेहरा खिल उठा। निरीक्षण के दौरान बीआर बघेल के साथ जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडे, जनपद सदस्य जगमोहन बघेल, बीआरसी आधिकारी सोनसिंग बघेल एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *