ईरपानार स्कूल में बाल दिवस पर भव्य समारोह,बच्चों की प्रतिभा ने जीता सभी का दिल
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। इरपानार हाई सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से जगमगा उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य जी.आर चुरेन्द्र द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई,शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। जिसके बाद बच्चों ने पूरे दिन अपनी रचनात्मकता, कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
शिक्षकों ने मंच से संबोधित करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन,उनके बच्चों के प्रति प्रेम और बाल दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने कविताएँ, भाषण और बाल अधिकारों पर संदेश आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ से सबका दिल जीत लिया। जिसे उपस्थित अभिभावकों,शिक्षकों ने भरपूर सराहा.बच्चों एवं अभिभावकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भोजन की व्यवस्था की गई।
संस्था के द्वारा खेल का आयोजन किया
खेल मैदान में संस्था के द्वारा खेल का आयोजन किया,
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्राचार्य जी.आर चुरेन्द्र,व्याख्याता सियाराम धुर्व,पोषणलाल भुआर्य द्वारा फीता काटकर किया गया।
आयोजित खेल प्रतियोगिताओं ने बच्चों में ऊर्जा का संचार किया। दौड़, रस्साकूद, थ्रो गेम,खो,खो,कबडी और टीम स्पोर्ट्स में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजयी बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरोज विस्वास,गोविंद मंडल,गजेंद्र तारमे,विवेक रात्रे,प्रीति जायसवाल,दीपिका राय शर्मा,अंजिल साहू,यामनी ठाकुर और समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
