आधार सेंटर की मांग पूरी होने से ग्रामीणों में हर्ष

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। छोटे कापसी क्षेत्र के ग्रामीणों की बहुत ही पुरानी एवं अति आवश्यक आधार सेंटर की मांग पूरी होने से ग्रामीणों में हर्ष है। कापसी भाजपा मंडल अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष,जपं सदस्य एवं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों एवं विधायक विक्रम उसेंडी के अनुसंशा से आखिरकार ग्रापं कार्यालय कापसी में सीएससी की ओर से आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन शनिवार काे किया गया। आधार सेंटर का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड,जिला उपाध्यक्ष दीपांकर दत्ता,जंप सदस्य मनमथ मंडल के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर फीताकाट कर गण्यमान्य जनों की उपस्थिति में किया गया। आधार केंद्र के शुरू होने से कापसी पंचायत सहित आसपास क्षेत्र पचीस गांव से अधिक की जनता को आधार कार्ड को सुधरवाने व् बनवाने के लिए पखांजूर,गोंडाहुर दूर-दराज के गांव में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके अमूल्य समय और आर्थिक नुकसान की बचत होगी।

ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम देव उसेंडी एवं भाजपा मंडल कापसी के समस्त कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने कापसी में आधार सेंटर की मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे पूरा करवाया। इस अवसर पर ग्रापं कापसी सरपंच प्रेमा जुर्री,मंडल महामंत्री विमल साहा,अमित दास,स्वरूप चक्रवाती,तुषार सरदार,राहुल पाल,आकाश सरकार,बंसत जुर्री,ग्रापं सचिव हरिदास विस्वास,स्मृति राय,फूलवती मंडावी सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *