अपहरण आगजनी की घटना में शामिल महिला माओवादी गिरफ्तार, उसूर पुलिस की कार्यवाही
बीजापुर :- जिले में चलाए जा रहे माओवादी अभियान के तहत बुधवार 9 मार्च को थाना उसूर से महिला व पुरुष बल की संयुक्त पार्टी चंदर की ओर सर्चिंग पर निकली हुई थी। इसी अभियान के दौरान महिला माओवादी मिलिशिया सदस्य कुंजाम भीमे उम्र 22 वर्ष निवासी रेंगालपारा गुजेपर्ति से गिरफ्तार किया गया ।
महिला माओवादी कुंजाम भीमे वर्ष 2018 में ग्रामीण कट्टम दुला पिता पिड़गा निवासी गलगम की हत्या करने की नीयत से अपहरण करने , आवापल्ली से उसूर सड़क मार्ग पर कुशवाहा ट्रेवल्स की बस को रोक कर यात्रियों से लूटपाट कर बस में आग लगाने की घटना में शामिल रही । महिला माओवादी कुंजाम भीमे के विरुद्ध थाना उसूर में दो स्थाई वारंट लंबित है । गिरफ्तार उक्त महिला माओवादी के विरुद्ध थाना उसूर में विधिवत कार्यवाही पश्चात न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया ।
