पुरानी पेंशन बहाली से झूम उठे कर्मचारी, होली से नौ दिन पहले ही होली जैसा बना माहौल
माननीय मुख्यंत्री जी का बजट बना बुढ़ापे का सहारा -कैलाश रामटेके
भविष्य की चिंता से मुक्ति मिली -पुरूषोत्तम चन्द्राकर
बीजापुर :- मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के बाद से ही जिले के कर्मचारियों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है । जगह जगह कर्मचारी पेंशन बहाली की घोषणा से झूम उठे हैं, भैरमगढ़ के कर्मचारी होली से पूर्व ही रंग गुलाल खेल, नाच गा कर अपनी खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रगट किया ।

राष्ट्रीय पुराने पेंशन बहाली संघ का जिला अध्यक्ष एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला सचिव सहित शालेय शिक्षक संघ के जिला सचिव कैलाश रामटेके ने मुख्यमंत्री द्वारा पुरानीपेंशन योजना के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि जिले के अधिकारी-कर्मचारी में खुशी की लहर है। कर्मचारी-अधिकारी सन् 2004 से संघर्षरत थे जिनका सपना आज के बजट में पूरा हुआ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हम शासकीय सेवकों के बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन को बहाल किया जिसके लिए जिले के समस्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारी के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। जिले में 10 हजार से अधिक कर्मचारी इस पुरानी पेंशन से लाभान्वित होंगे।
आदर्श शिक्षक कल्याण संघ बीजापुर के अध्यक्ष पुरूषोत्तम चंद्राकर ने कहा अब हमारा भविष्य सुरक्षित हो गया है। भविष्य कि चिंता अब हमें परेशान नहीं करेगी, माननीय मुख्यमंत्री जी का इस ऐतिहासिक निर्णय से सब तरफ बधाईयाँ मिल रही है एवं खुशी जाहिर की जा रही है।
