हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया संविधान दिवस
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। पखांजुर नया बाजार स्थित अम्बेडकर मूर्ति में माल्यार्पण कर जय भीम जय संविधान के नारे लगाते हुए हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया।
आदिवासी छात्र युवा संगठन कि सचिव पिंकी कुमेटी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई गई।
आदिवासी छात्र युवा संगठन(ASYU) के अध्यक्ष राजेश नुरूटी,उपाध्यक्ष सोमा नुरूटी महामंत्री गीता दुग्गा सचिव पिंकी कुमेटी छोटेबेटिया अध्यक्ष लक्ष्मण मण्डावी दीपिका दुग्गा नीलेश कोरचा ने कहा कि बाबा साहब ने देश में शोषित पीड़ित एवं सर्वहारा वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए संविधान की व्यवस्था दी हैं । अब हमारा जिम्मेदारी है कि संविधान के मूल भावनाओं को यथावत रखें।
देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस या राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन 1949 के ऐतिहासिक दिन को दर्शाता है जब संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। भारतीय संविधान कई मायनों में विश्व के अन्य देशों के संविधान से अलग है लेकिन विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने इसे अन्य देशों से बेहद अलग बनाता है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर आदिवासी छात्र युवा संगठन अध्यक्ष राजेश नुरूटी उपाध्यक्ष सोमा नुरूटी, महामंत्री गीता दूग्गा,सचिव पिंकी कुमेटी, छोटेबेटिया अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी दीपिका दुग्गा नीलेश कोरचा आदि शामिल रहे।
