शराबी बीएलओ सस्पेंड

बकावंड। विकासखंड बकावंड की प्राथमिक शाला खम्मेश्वरपारा राजनगर के प्रधान पाठक एवं एसआईआर कार्य के बीएलओ स्वतंत्र अवस्थी को शराब के नशे में एसडीएम से दुर्व्यवहार करने और एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम की अनुशंसा पर की गई है। बताया गया है कि एसडीएम बकावण्ड के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बीएलओ स्वतंत्र अवस्थी ने शराब पीकर एसडीएम के साथ अमर्यादित व्यवहार किया था। अवस्थी का डॉक्टरी मुलाहिजा कराए जाने पर मेडिकल रिपोर्ट में उनका शराब पीना प्रमाणित पाया गया है। शासकीय मतदाता डिजिटलाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के दौरान शराब के नशे में उपस्थित रहने संबंधी गंभीर शिकायत के आधार पर संबंधित स्वतंत्र अवस्थी, बीएलओ एवं प्रधानपाठक प्राथमिक शाला खम्मेश्वरपारा राजनगर को सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड दरभा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *