वेस्टेज से बने गीतेश्वरी के मॉडल ने गणित की शिक्षा को बनाया आसान



बकावंड। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बकावंड की कक्षा आठवीं कि छात्रा गीतेश्वरी देवांगन ने जशपुर में आयोजित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गणित पार्क मॉडल का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी।
बकावंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा गीतेश्वरी देवांगन ने ब्लॉक स्तर से जीत कर जशपुर में आयोजित राज्य स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला में अपने गणित पार्क मॉडल को राज्य स्तर की प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया था। मॉडल में गीतेश्वरी ने खेल खेल में गणित सीखने की कला का प्रदर्शन किया है। शिक्षक शिक्षिकाओं, नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने गीतेश्वरी के इस मॉडल जमकर सराहा। इस मॉडल को बनने की प्रेरणा छात्रा को स्कूल की शिक्षिका रमा कश्यप से मिली। उसने वेस्ट मटेरियल्स यह मॉडल तैयार किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से शाला गौरवान्वित हुई है। गीतेश्वरी देवांगन एवं उसकी शिक्षिका रमा कश्यप ने बताया कि यह मॉडल ब्लॉक स्तर पर जीतकर जिला स्तर पर पहुंचा फिर जिला स्तर पर जीतकर संभाग स्तर पर पहुंचा और राज्य स्तर पर पहुंचकर अपना एवं शाला एवं अपने ब्लॉक का नाम रोशन किया है। छात्रा ने कितने बड़े मंच पर पहुंचकर विज्ञान मेला में अपनी प्रस्तुति दी जिससे क्षेत्र में इनका नाम रोशन हुआ है साथ ही साथ ब्लॉक स्तर पर भी इनकी एक अलग पहचान बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *