BIG BREKING- पुलिस माओवादियों के बीच मुठभेड़, तीन लाख का इनामी माओवादी ढेर, एक जवान भी हुआ घायल
बीजापुर :- जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान नैमेड थाना क्षेत्र में हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने तीन लाख रुपये के इनामी माओवादी को मार गिराया है, वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है ।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के नैमेड थाना क्षेत्र के कैका और मोसला के बीच जंगलों में शुक्रवार 11 मार्च को तड़के डीआरजी और सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त पार्टी के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन लाख रुपये के इनामी माओवादी नेशनलपार्क एरिया कमेटी सदस्य व सेंड्रा एलओएस डिप्टी कमांडर रितेश पुनेम को मार गिराने में सफलता हासिल किया है । मारे गए माओवादी के पास से एक हथियार, पिट्ठू, नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया गया है । इस मुठभेड़ में डीआरजी का जवान रामलु हेमला घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए बीजापुर लाये जाने की तैयारी की जा रही है । मुठभेड़ में मारा गया माओवादी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के हत्या, आगजनी और लूटपाट जैसी गम्भीर घटनाओं में शामिल था । मुठभेड़ के बाद जवानों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग की जा रही है ।
