अवैध सागौन कटाई करने वालों के खिलाफ एफआर की मांग को लेकर सर्वदलीय मंच ने डिपो में दिया धरना

बीजापुर :- गुरुवार 10 मार्च को वन विभाग द्वारा छापा मारते हुए भोपालपटनम के रिहायशी इलाके से लाखों रुपये के अवैध सागौन के चिरान जब्त कर कार्यवाही किया था । वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से संतुष्ट ना होते हुए सर्वदलीय मंच द्वारा दोषियों के खिलाफ एफआईआर करने की मांग को लेकर वन विभाग के डिपो में धरना दे दिया है

जिले के भोपालपटनम में 10 मार्च गुरुवार को वन विभाग ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए तीन फर्नीचर मार्ट से लाखों का अवैध सागौन चिरान जब्त कर कार्यवाही किया था । जब्त की गई सागौन के चिरानों को वन विभाग के भोपालपटनम डिपो में रखा गया है । वह विभाग के इस कार्यवाही से संतुष्ट ना होकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर करने की मांग को लेकर भोपालपटनम ब्लाक के सर्वदलीय मंच ने डिपो में ही धरना दे दिया है । सर्वदलीय मंच के सदस्यों ने कहा है कि जब तक सागौन की अवैध कटाई करने वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही किया जाता धरना समाप्त नही किया जायेगा । सर्वदलीय मंच दौर बेशकीमती सागौन की अवैध कटाई का विरोध करते हुए क्षेत्र के सभी फर्नीचर मार्ट के लाइसेंस को रद्द करते हुए अगला लाइसेंस जारी नही करने की मांग भी किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *