अलग अलग थाना क्षेत्रों से गम्भीर घटनाओं में शामिल तेरह माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर :- जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना बासागुड़ा क्षेत्र से 9 मार्च 2022 को जिला बल एवं केरिपु 168 बटालियन की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए बुड़गीचेरु की ओर निकली थी , इसी दौरान बुड़गीचेरु नाला के पास 9 मार्च की रात 4 सन्धिग्धो को पकड़ा गया, जो पुलिस पार्टी को देख कर बैग फेंक कर भागने का प्रयास कर रहे थे । जवानों द्वारा जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, पाइप बम, जमीन खोदने का औजार बरामद किया गया । पकड़े गए सन्धिग्धो ने अपना नाम डोडी गुड्डी माओवादी मिलिशिया सदस्य, माड़वी भीमा DAKMS सदस्य, ताती हूंगा मिलिशिया सदस्य, कड़ती हिड़मा मिलिशिया सदस्य बताया । पकड़े गए माओवादियों हिड़मा के खिलाफ थाना बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पेद्दागेल्लूर के जंगलों में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला ,आईईडी लगाने जैसे गम्भीर अपराध दर्ज हैं, इसके विरुद्ध बासागुड़ा थाना मद 01 स्थाई वारंट भी लंबित था ।

इसी तरह आवापल्ली थाना क्षेत्र जिलाबल उसूर और सीआरपीएफ 196 की संयुक्त पार्टी की कार्यवाही में टेकमेटा और भुसापुर के बीच जंगल से आईईडी के साथ 5 माओवादियों को पकड़ा गया , पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम कुंजाम जोगा, मड़कम सुक्का, मड़कम मंगू, मांडवी राजू, कुहरामी गंगा बताया । इनके पास से टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 250 ग्राम गन पावडर, कार्टेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी और जमीन खुदाई करने का सामान बरामद किया गया ।

वहीं थाना आवापल्ली से जिला बल और सीआरपीएफ 168 बटालियन की संयुक्त कार्यवाही में रायगुड़ा नाला के पास से आईईडी लगाते चार माओवादियों को गिरफ्तार किया गया । इनके नाम आंदा माड़वी, माड़वी जोगा, माड़वी सुक्का, सन्नी बारसे शामिल हैं । इनके पास से प्लास्टिक थैला में विस्फोटक सामग्री टिफिन बम, कार्टेक्स वायर, बिजली के तार, अमोनियम नाइट्राइड, सेल ,डेटोनेटर, स्विच बरामद किया गया ।

पकड़े गए 13 माओवादियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा, उसूर एवं आवापल्ली में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *