पूर्व विधायक महेश गागड़ा और भाजपा झूठ और अफ़वाह फैलाने में माहिर, कांग्रेस प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने का काम करती है और भाजपा उसे षड्यंत्र पूर्वक बेचती है- रमेश पामभोई

बीजापुर :- जिले के भोपालपटनम में बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी को वन अमला द्वारा जप्त किए जाने के बाद कांग्रेस पर भाजपा और महेश गागड़ा के आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम के अध्यक्ष रमेश पामभोई ने कहा कि जिले का वन अमला तत्परता के साथ काम करते हुए एक बड़ी तस्करी को रोका है। क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी भाजपा के शासन काल में सबसे अधिक हुआ करता था और उस समय स्वयं महेश गागड़ा वन मंत्री हुआ करते थे यदि वे चाहते तो वनों की तस्करी को उसी समय पूरी तरह ख़त्म कर सकते थे पर वे दुर्भावना से ऐसा नहीं किए और लकड़ी की तस्करी को बढ़ावा देते रहे। पकड़े गए सागौन लकड़ी के सम्बंध भाजपा और महेश गागड़ा के साथ होने का आरोप लगाते हुए रमेश पामभोई ने कहा कि पूर्व विधायक महेश गागड़ा और भाजपा के नेता लोगों के बीच केवल झूठ और अफ़वाह फैलाने में लगे हैं जिसमें वे माहिर हैं जिसका सच्चाई से कोई सम्बंध नहीं रहता है, यह केवल मीडिया में वाहवाही लेने मात्र तक ही सीमित है जिसे क्षेत्र की जनता अच्छी तरह समझती है । यही कारण है की भोपालपटनम की जनता ने पिछले निकाय चुनाव में भाजपा और महेश गागड़ा को पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया है।

रमेश पामभोई ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने हमेशा से ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का काम किया है। जबकि भाजपा के नेता और उनकी सरकारें संरक्षित किए गए प्राकृतिक संसाधनों को लगातार ठेकेदारों और उद्योगपतियों को षड्यंत्र पूर्वक बेचने का काम करती रही है और लगातार कर भी रहे है। ऐसे कई उदाहरण आज भी मौजूद है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर विधिवत कार्रवाही करने की माँग करते हुए कहा कि वन अमला एकजुटता के साथ काम कर रही है लकड़ी तस्करी हो या वनों की अवैध कटाई आने वाले समय में इस पर पूरी तरह अंकुश लगाने वन अमला काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि महेश गागड़ा और भाजपा बताएँ की वनमंत्री रहते उनके पंद्रह सालों के शासनकाल में कितनी कार्रवाइयाँ हुई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *