मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों में आक्रोश

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। छोटे कापसी में लगभग पचास साल से संचालित मंदिर (गौड़िया मठ) की भूमि पर अवैध कब्जे किया जा रहा। ग्रामीणों ने एकजुट होकर सरपंच के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पंचायत प्रस्ताव के साथ पखांजुर तहसीलदार को आवेदन दिया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि शासकीय जमीन अवैध रूप से अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह धार्मिक स्थल सार्वजनिक संपत्ति है और इस पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि मंदिर की जमीन पर पूरी ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों का हक होता है।

छोटे कापसी में स्थित प्राचीन मंदिर (गौड़िया मठ) का परिसर अंजली अधिकारी एवं पखांजूर निवासी अमल बनिक द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इस कब्जे का ग्रामवासियों द्वारा जोरदार विरोध किया जा रहा है।

स्थानीय निवासी पंकज शील,पंकज परामाणिक,आश्रित मंडल, प्रेमा नंद मंडल,अशोक मंडल,रवि चक्रवर्ती,सोमन अधिकारी,मंजू परामाणिक,भानुमति पाल,रेणुका दास,बिसाइन भदौरिया,आरती मंडल,शेफाली दास,और देवनाथ सर ने बताया कि यह मंदिर साठ से सत्तर वर्ष से भी अधिक पुराना है। इस मंदिर से ग्रामवासियों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। हर साल होली पर्व के समय (गौड़िया मठ) सम्प्रदाय के शिष्य एवं ग्राम,बाजार वासियों के द्वारा हर साल दौल पूजा की जाती है। पहले बड़े पैमाने में होती अब छोटे स्तर पर होती है। अगर कोई भी हमारी आस्था को ढेस पहुंचने की कोशिश करके तो हम सब पारा वासी मिलकर उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन हल्का 11,खसरा न.753 कभी शासकीय देखती है तो कभी अंजली अधिकारी एवं पखांजूर निवासी अमल बनिक के नाम पर आनलाइन दिखती है। जिससे ग्रामीण परेशान है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि हम तो सरकार की मदद कर रहे है। प्राचीन मंदिर की जगह पर कोई भी व्यक्तिगत कैसे कब्जा कर सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि ऑनलाइन खसरा में नाम पटवारी के द्वारा चढ़ाया जाता है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों ने पंचायत और संबंधित अधिकारियों को शिकायत सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने आज सामूहिक रूप से आज बैठक कर चेतावनी दी है कि अगर मंदिर परिसर से कब्जा नहीं हटाया गया तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में जल्द ही मंदिर का जीर्णोद्धार करवाने की बात कही गई।

इस बैठक में बाजार कमेटी अध्यक्ष राजेश साहा,जनपद सदस्य मन्मथ मंडल,ग्राम पटेल सुखदेव सलाम,सरपंच पति बसंत जुर्री,काग्रेस विधायक प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई,पूर्व ग्राम प्रेसिडेंट मोहन मलिक,जगदीश विश्वास,किशोर मंडल,प्रदीप दास,जयदेव पाल रेखा साना,स्मृति राय सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थिति रहे

पंकज शील ने कहा की हम शासन प्रशासन से मांग करते है कि प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप कर अवैध कब्जे को रुकवाने और मंदिर की जमीन को सुरक्षित करने की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध पर पखांजूर तहसीलदार चेतन भुआर्य ने बताया कि शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा हटाने का आदेश हुआ है। जल्दी जमीन पर अतिक्रमण हटा कर सरकारी जमीन को खाली करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *