जनताना सरकार अध्यक्ष हुआ गिरफ्तार, जिला बल व कोबरा 204 बटालियन की संयुक्त कार्यवाही
बीजापुर :- जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत 15 मार्च 2022 को थाना पामेड़ एवं कोबरा 204 बटालियन की संयुक्त पार्टी जारपल्ली की ओर निकली थी, इसी दौरान जारपल्ली सड़ पामेड़ एरिया जनताना सरकार अध्यक्ष सोढ़ी देवा उर्फ दीपक उम्र 35 वर्ष निवासी जारपल्ली को पकड़ा गया
पकड़ा गया माओवादी 19 सितम्बर 2018 में रासपल्ली और एर्रापल्ली के जंगलों में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था । गिरफ्तार माओवादी 2009 से माओवादी संगठन में शामिल होकर सक्रिय रहा । क्षेत्र में आईईडी लगाना, स्पाइक लगाने का कार्य करता था । उक्त माओवादी के खिलाफ थाना पामेड़ में विधिवत गिरफ्तारी उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजपुर में पेश किया गया ।
