तीन वर्षों में हुए विकास देखना हो तो हमारे साथ चलें भाजपा की प्रदेश प्रभारी, बस्तर में पिकनिक मनाने आकर आरोप लगाना बहुत आसान है – विक्रम मंडावी

बीजापुर ;- ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने भाजपा नेत्री व भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी॰ पुरंदेश्वरी के आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि भाजपा के पंद्रह वर्षों के शासनकाल में आदिवासियों पर जितने अत्याचार हुए है वह किसी से छिपी नहीं है, आज भी बस्तर के आदिवासी भाजपा के पंद्रह सालों के अत्याचारों को भूले नहीं है। भाजपा और रमन सिंह ने पंद्रह सालों में विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया है।

विक्रम शाह मंडावी ने आगे कहा कि भाजपा ने पंद्रह सालों में जो विकास नहीं किया वह कांग्रेस की सरकार ने महज़ तीन वर्षों में कर दिखाया है। विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी जब भी दोबारा बीजापुर आएँगी तो उन्हें हम स्वयं विकास दिखाएंगे ।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में आगे कहा कि आज बीजापुर सहित प्रदेश की गौठानों की चर्चा देशभर में हो रही है यह रोज़गार का अच्छा माध्यम होता जा रहा है प्रदेश की गोधन न्याय योजना की प्रशंसा नीति आयोग ने की है जिसे पूरे देश में लागू करने की बात हो रही है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलायें गौठानों के संचालन कर रहे है जो महिला सशक्तिकरण का पर्याय बनता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा और आरएसएस के लोग गौसेवक के नाम पर केवल राजनीति कर रहे है। गौसेवक के नाम पर आज तक भाजपा और उनके नेता भाषण देने के अलावा कुछ भी नहीं किए है। किसानों को 2100/- प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य और 300/- रुपए बोनस देने का वादा करने वाली भाजपा और रमन सिंह की सरकार ने किसानों को लगातार पंद्रह सालों तक ठगने का काम किया है। और तो और भाजपा की रमन सरकार ने अंत तक न तो किसानों को समर्थन मूल्य दिये और न ही बोनस दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने वादे के मुताबिक़ सरकार बनते ही प्रदेश के सभी किसानों के क़र्ज़ माफ़ किए है और 2500/- प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदी की जा रही है अब प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सम्पन्न हो रहे है। धान के अलावा 52 प्रकार के वनोपज भूपेश सरकार समर्थन मूल्य पर ख़रीदी कर रही है जो देश में पहली बार हो रहा है। पत्रकार वार्ता में विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी॰ पुरंदेश्वरी भाजपा नेता और उसका पूरा कुनबा दिन में खुली आँखों से 2023 के चुनाव जीतने का सपना देखना बंद करे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नेतृत्व में 2023 का चुनाव प्रदेश और बीजापुर में कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने आगे कहा डी॰ पुरंदेश्वरी जी बस्तर में केवल पिकनिक मनाने आती है इनका कार्यकर्ताओं और भाजपा से कोई सरोकार नहीं है कुछ चिन्हित लोगों से मिलकर अपनी औचारिकता पूरी कर वापस चली जाती है। पत्रकार वार्ता के दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कड़ियम, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश क़ारम, ज़िला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की सदस्य नीना रवतियाउद्दे, ज़िला पंचायत सदस्य सोमारु कश्यप, ज़िला पंचायत सदस्य संतकुमारी मंडावी, नगर पालिका परिषद बीजापुर के अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव शेख़ रजिया, महिला कांग्रेस की ज़िला अध्यक्ष गीता कमाल, नगर पंचायत अध्यक्ष भोपालपटनम रिंकी कोरम, जनपद अध्यक्ष बीजापुर बोधि ताती, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, ज़िला महामंत्री सुकदेव नाग, जितेंद्र हेमला, भोपालपटनम ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रमेश पामभोई, भैरमगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष लच्छुराम मौर्य, पार्षद लक्ष्मण कड़ती, पार्षद सुनीता एट्टी, पार्षद अरुण वासम, पार्षद विज़ार खान, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एजाज़ सिद्दीक़ी, विरेंद्र सिंह ठाकुर, सरस्वती मंडल, समैया मिच्चा एवं मफ़तलाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *