जिला पंचायत शंकर कुडियम ने किया डयूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

भोपालपटनम :- ज़िला पंचायत बीजापुर के अध्यक्ष शंकर कुडियम ने रविवार को श्री कृष्णा पामभोई क्रिकेट क्लब भोपालपटनम के तत्वावधान में आयोजित हो रहे ज़िला स्तरीय डयूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया है। वर्षों बाद आयोजित होने वाले डयूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है जिन्हें चार ग्रूपों में बाँटा गया है। ग्रूप-A में गंगालूर, भैरमगढ़ और नैमेड, ग्रूप-B में बीजापुर, मद्देड और स्केटीबॉयस ग्रूप-C में केपीसीसी-B, आवापल्ली और एवरग्रीन व ग्रूप-D में केपीसीसी, इलमिडि और सैंड्रापल्ली आदि टीमें शामिल है प्रत्येक मैच 20-20 ओवर का रखा गया है। फ़ाइनल मैच के विजेता टीम को ईनाम की राशि 30001 रुपए नगद और ट्रोफ़ी बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी की ओर से प्रदाय किया जाएगा है। रविवार को बीजापुर और मद्देड के बीच खेले गए पहले मैच में मद्देड की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बीस ओवर में सात विकेट खोकर 107 रन बनाए थे जिसे बीजापुर की टीम ने 13 वें ओवर में एक विकेट पर 109 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया बीजापुर टीम के कप्तान सैंडी जयसवाल ने 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से शानदार 62 रन बनाये और मैच को अपने नाम कर लिया। फ़ाइनल मैच 27 मार्च को खेला जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकी कोरम, ज़िला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, ज़िला पंचायत सदस्य सरिता चापा, जनपद अध्यक्ष भोपालपटनम निर्मला मरपल्ली, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर गौतम, जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष बोरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम रमेश पामभोई, नगर पंचायत भोपालपटनम के समस्त पार्षदगण के अलावा बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *