पौने दो लाख के गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रतिबंधित गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति होंडा शाइन मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 17 के डब्लू 0342 में उड़ीसा से गांजा लेकर जगदलपुर आने के लिए निकले हैं। मोटर साइकिल चालक का हुलिया सफेद लाइनदार फुल आस्तीन की शर्ट तथा फुल पैंट दाढ़ी मूंछ बड़ा एवं पीछे बैठे व्यक्ति का हुलिया आसमानी रंग की हाफ शर्ट एवं नीला रंग का चड्डा पहना है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीक और कार्रवाई हेतु तत्काल गोरिया बाहर नाला के पास पॉइंट लगाकर संदेही वाहन की निगरानी शुरू की गई। संदिग्ध लोगों के आते ही उन्हें रोक कर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर बाईक सवार आरोपी देवी नारायण पिता राम साय नागवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बाबू सेमरा तथा बबलू कश्यप पिता पकधार उम्र 19 वर्ष हलबा कचोरा निवासी के पास रखे बैग से दो पैकेट में रखा 3.348 किलो गांजा बरामद हुआ। इस गांजा की कीमत 1 लाख 67 हजार 400 रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव, आरक्षक युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की, अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरीलाल आर्यों व परमानंद भोयर का योगदान रहा।
