कोरेनार धान खरीदी केंद्र में लूट गए किसान, पचास लाख से अधिक का हुआ फर्जीवाड़ा, इस मामले की प्रशासन करे निष्पक्ष जांच – विक्रम उसेंडी
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – ग्राम पंचायत कोरेनार में विधायक के धर्मपुत्र व गोठान समिती के अध्यक्ष मनोज बढ़ाई द्वारा गोठान के रख रखाव के लिए आई राशि में हुए घोटाले के बाद चर्चा में आऐ ग्राम कोरेनार गोठान में आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पहुंचे। गोठान की अव्यवस्था देख पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की क्या यही गोठान योजना है जिसका प्रदेश के मुख्यमंत्री देश में दम भर रहे है। उन्होनें इस योजना को महज कांग्रेस कायर्कतार्ओं को उपकृत करने का माध्यम बताया। इस दौरान वे धान खरीदी के दौरान खरीदी प्रभारी व मनोज बढ़ाई द्वारा किसानों को पैसे नहीं देने के मामले में पीड़ित किसानों से भी मुलाकात की और किसानों के साथ हुए फर्जीवाड़ा में पुलिस द्वारा की गई लीपापोती पर भी सवाल उठाऐ।

ग्राम कोरेनार में आज भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने धान खरीदी में फर्जीवाड़ा के शिकार हुए किसानों से मुलाकात की इस दौरान आज कई किसानों ने मनोज बढ़ाई द्वारा खाते से पैसा आहरण करने की शिकायत की, 15 से अधिक किसानों ने अपनी शिकायत में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को बताया तो कई किसानों ने उन्हें आवेदन भी दिया जिसमें किस तरह मनोज बढ़ाई द्वारा उन्हें फर्जीवाड़ा का शिकार बनाया गया उसका विवरण दिया। ग्रामीणों ने बताया की कोई भी गांव में किसान नहीं बचा जिसे धान खरीदी के दौरान लूटा नहीं गया किसानों से कई बोरा अधिक धान लिया गया वहीं किसानों के पटटे में उनकी जानकारी के बगैर धान चढ़ा राशि निकाल ली गई। शिकायत करने पहुंचे किसान महंगूराम गोटा ने बताया की इस साल वर्षा के कारण उनकी फसल खराब हो गई थी जिस कारण वे महज 12 क्विंटल धान बेचा पर उनके पटटे में एक बार 250 बोरा और एक बार 170 बोरा धान खरीदी प्रभारी द्वारा चढ़ा दिया गया। इस दौरान मनोज बढ़ाई उसे बैंक ले गया और चेक बुक का आवेदन करा चैक जारी करवा दिया और 12 क्विंटल का पैसा निकालने के नाम पर एक चैक में साईन करा लिया जिसके बाद उसने एक लाख रूपए आहरण कर लिया। जैसे ही इसकी जानकारी उसे हुई उसने खाते को होल्ड करा दिया है। एसे ही कई किसानों ने आप पीड़ा सुनाई और पूरे धान खरीदी की जांच की मांग की। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की कोरेनार धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी प्रभारी और मनोज बढ़ाई द्वारा मिल कर हर किसान को लूटा है इस मामले में प्रथम दृष्टया 50 लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा हुआ है, प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और किसानों के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले पर सख्त से सख्त कार्यवाही करे। इस मामले की किसानों ने पखांजूर तहसीलदार तथा बांदे थाने में शिकायत की थी पर पहले प्रशासन ने पटवारी के माध्यम से मामले में लीपापोती की और बाद में पुलिस ने भी इस मामले में लीपापोती कर मामले को समाप्त कर दिया।
इस संबध में अतरिक्त पुलिस अधिक्षक पखांजूर धीरेन्द्र पटेल ने बताया की दिनांक 16 मार्च को किसान ने बांदे थाने में शिकायत की थी पर 19 मार्च को किसान ने पुनः इस मामले में शपथपत्र दे मामले को समाप्त करने का आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस ने मामले को नस्तीबध कर दिया है। दिनांक 21 मार्च को वह किसान पुनः कांकेर में कलेक्टर और पुलिस अधिक्षक के पास शिकायत किया है जिस पर उनकी अधिकारियों से चर्चा हुई है पर अभी कोई जांच के आदेश नहीं मिले है जैसा अधिकारियों का निर्देश होगा उसके बाद मामले की पुनः जांच की जाऐगी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने ग्राम कोरेनार के गोठान का भी भ्रमण किया वतर्मान में यह समिती के अध्यक्ष मनोज बढ़ाई द्वारा शासन से आऐ 1.71 लाख की राशि आहरण के मामले में यह गोठान चर्चा में है। इस गोठान की अव्यवस्था देख पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की इसी गोठान योजना का बखान करने प्रदेश के मुख्यमंत्री थकते नहीं है पर इन गोठानों की हाल यह है की उनके ही पार्टी के पदाधिकारी इस समिती के अध्यक्ष बन पैसे का बंदरबांट कर रहे है इस योजना का आम जनता से कोई लेना देना नहीं है यह महज कांग्रेस कायर्कतार्ओं को उपकृत करने का माध्यम मात्र है। इस दौरान कई ग्रामीण भी गोठान पहुंचे जिसमें से नारायण सरदार, शंकर मंडल स्नेहलता मंडल, विमल सरदार आदि ने बताया की एक वर्ष पूर्व गोठान में काम किया था उसका भुगतान आज तक नहीं मिला है। इस दौरान कई ग्रामीणों ने बताया की एक वर्ष से इस गोठान में कभी गोबर की खरीदी नहीं हुई विवाद शुरू होने के बाद आठ दिनों से कुछ मात्रा में गोबर खरीदी शुरू हुई है पर गोठान में खाद बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही चरवाहे को पैसा मिल रहा है। जबकि इसके लिए आया पैसा अध्यक्ष द्वारा निकाल कर खा लिया गया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया की पंचायत द्वारा ईश्वरराम पटेल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भेजा था पर उपर से यह नाम बदल मनोज बढ़ाई जो की कांग्रेस के कार्यकर्ता है और स्वंम को विधायक का धर्मपुत्र भी बताते है को अध्यक्ष बना दिया गया। वतर्मान में इस गोठान में हुए फर्जीवाड़ा और अव्यवस्था के लिए वही पूरी तहर से जिम्मेदार है।
