नए सत्र के लिए सख्त हुए बीईओ चंद्रशेखर यादव


बकावंड विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने नए शिक्षा सत्र को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में मौजूद सभी 42 संकुल समन्वयकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बीईओ श्री यादव ने निर्देशित किया कि विद्यालय खुलते ही सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए, सभी शिक्षक एवं कर्मचारी समय पर विद्यालय में उपस्थित हों तथा नियमित रूप से शैक्षणिक कार्य संपादित करें। सभी शिक्षक वीएसके एप में अपनी उपस्थिति 100 प्रतिशत दर्ज करना सुनिश्चित करें, निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पाठ्यक्रम पूर्ण कराया जाए,
शासन एवं विभाग द्वारा जारी सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए, विद्यालय खुलने के एक घंटे के भीतर एप के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्य रूप से प्रेषित की जाए, सभी विद्यालयों में प्रथम दिवस प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *