दल्ली राजहरा में पकड़ा गया हाई प्रोफाइल जुआ, नगर के प्रतिष्ठित लोग लगाए हुए थे फड़



दल्ली राजहरा बालोद जिले की दल्ली राजहरा पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल जुए का मामला पकड़ा है। जुआ खेलते शहर के कई प्रतिष्ठित लोग पकड़े गए हैं। पुलिस ने फड़ से एक लाख रुपए से भी ज्यादा का कैश बरामद किया है।
दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित माहला पेट्रोल पंप के पीछे एक खेत में चल रहे जुए के फड़ पर दल्ली राजहरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों समेत कुल 6 जुआरिओं को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 1 लाख 10 हजार रुपये नगद और ताश की गड्डियां जप्त की गई हैं।पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि माहला पेट्रोल पंप के पीछे खेत पर कुछ लोग रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल बालोद और दल्ली राजहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने सभी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास और जुए के फड़ से कुल 1 लाख 10 हजार रुपए नगद बरामद किए गए। वहीं पुलिस ने मौके से ताश की गड्डियां भी जप्त की हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 एवं 2 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये किए गए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में
डोमेंद्र कुमार निवासी वार्ड क्रमांक 4, दल्लीराजहरा,
रंजीत सिंह निवासी वार्ड 8 चिखलाकसा, विजय प्रताप सिंह बग्गा निवासी वार्ड क्रमांक 4, दल्लीराजहरा
मुकेश कुमार निवासी वार्ड 8 दल्लीराजहरा, सुरजीत सिंह, निवासी वार्ड 18 पुराना बाजार दल्ली राजहरा, सुनील जायसवाल निवासी वार्ड क्रमांक 18, पुराना बाजार दल्लीराजहरा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *