पेट्रोल, डिजल, गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, महंगाई, बेरोजगारी व लगातार लीक हो रहे NEET CBSE परिक्षा प्रश्न पत्रो पर रोक लगाने में असफल
दल्ली राजहरा: दिनांक १४-०६-२०२६, दिन रविवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डिजल, गैस की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी, अनियंत्रित महंगाई, बेरोजगारी व लगातार NEET, CBSE के प्रश्न पत्रों के लीक होने के खिलाफ ब्लाक अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों में रिक्से पर स्कूटी और गैस सिलेंडर रखकर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर केन्द्र सरकार की असफल नीतियों पर जमकर प्रहार किया इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा लोकगीतों के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त आम जनता की दु:खद भावनाओं को अभिव्यक्त किया गया।
हल्ला बोल आंदोलन को साम ०४ बजे पुराना बाजार स्थीत शहीद वीर नारायण सिंह चौक से आरंभ किया गया जहां पर ब्लाक कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में प्ले बोर्ड व झण्डा लेकर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर केन्द्र सरकार की असफल नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, लोक गायकों द्वारा महंगाई के खिलाफ लोक गीतों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल द्वारा अपने उद्बोधन में २००४ से २०१४ तक केन्द्र में रही कांग्रेस सरकार व २०१४ से वर्तमान २०२६ तक भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत व देश में पेट्रोल, डिजल, गैस के दामों का तुलनात्मक विश्लेषण रखते हुए कहा की कांग्रेस शासन काल में कच्चे तेलों की कीमत सबसे उच्च स्तर पर होने के बावजूद कांग्रेस सरकार के शासन में पेट्रोल, डिजल, गैस के दाम बहुत कम रखकर जनता को राहत दिया गया वहीं भाजपा के शासन काल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों की कीमत ऐतिहासिक गिरावट पर होने, बहुत ही कम कीमत पर खरीद कर देश की जनता को बहुत मंहगे दामों पर बेचा जा रहा है, जनता को कोई राहत नही दिया जा रहा है।
साम ०५:०० बजे हल्ला बोल आंदोलन का दूसरा पड़ाव नगर के हृदय स्थल नया बाजार के गुप्ता चौक में आरंभ किया गया जहां पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, डौण्डी लोहारा की लोकप्रिय विधायक व पूर्व मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी, बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जिला महामंत्री व दल्ली राजहरा प्रभारी मेघनाथ साहू, प्रभारी प्रकाश आर्य जी का आगमन हुआ। गुप्ता चौक में श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा की देश भर में क्षेत्रों, डिजल, गैस की किल्लत, बढ़ते भाव, मंहगाई, बेरोजगारी के लिए प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी की असफल विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा की आज १२ वर्षो के भाजपाई शासन काल में देश के सभी वर्ग दुखी हैं। इन वर्षों में अगर किसी का विकास हुआ है तो सिर्फ प्रधानमंत्री जी के पूंजीपति मित्र अंबानी और अडानी का ही विकास हो रहा है जिनको मोदी जी देश के सारे संसाधन सौंपते जा रहे हैं। आज ऐसी स्थिति है की किसानी कार्य आरंभ हो चुका है लेकिन किसानों को खाद तक देने में यह सरकार असफल हो गई है।
श्रीमती अनिला भेड़िया जी के उद्बोधन पश्चात हल्ला बोल आंदोलन गुप्ता चौक से नया बस स्टैण्ड चौक, श्रमवीर चौक से होते हुए अपने अंतिम पड़ाव जैन भवन चौक पर साम ०६ बजे पहुंचा जहां पर गगन भेदी नारे लगाकर पेट्रोल, डिजल, गैस की किस्मत कम करने, महंगाई, बेरोजगारी रोकने व NEET,CBSE प्रश्न पत्र लीक होने से रोकने में असफल हो रहे प्रधानमंत्री और उनके केबिनेट की इस्तिफा की जोरदार मांग रखी गई। यहां सभा को संबोधित करते हुए बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा की सिर्फ केन्द्र की सरकार ही नहीं यहां पर ट्रिपल इंजन वाली सरकार पुरी तरह असफल सिद्ध हुई है। इस सरकार के राज में पेट्रोल पंप सुखे पड़े हैं वहीं नये शराब दुकान खोले जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ की गली-गली में शराब की नदियां बह रही है। परम् पूज्य महात्मा गांधी जी की पूण्यतीथि पर यह सरकार शराब दुकानो को चालू रख कर यह संदेश दे रही है की वह अहिंसा नहीं गोडसे जैसे हिंसावादी के अनुयायिय है जो बहुत ही निंदनीय है।
मंहगाई के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन के समापन व आभार प्रकट ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा जी द्वारा किया गया इस दौरान उन्होंने ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित एक दिवसीय हल्ला बोल आंदोलन का सफल संचालन करने के लिए आदोलन प्रभारी चन्द्रप्रकाश सिन्हा पूर्व पार्षद व मण्ल अध्यक्ष, सह प्रभारी श्रीनिवास राव महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा को विशेष तौर पर व आंदोलन में अपनी सक्रिय उपस्थित देने वाले हीरालाल पवार रौशन पटेल सूरज विभार प्राची सिन्हा सुमरित उर्वशा काशीराम निषाद तिलक मानकर रूखसाना बेगम श्रुति यादव विजय जोगदंड अजय छाजेड रामजतन भारद्वाज महेंद्रन दिनेश्वर उर्वशा हिमेश उर्वशा मनन कुमार कृष्णा यादव अनूप बाम्बेश्वर नितेश बामेश्वर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा धीरपाल नेताम नूरजहा बेगम मीना साहू रूखमणी प्रधान लीलधारी यादव कुलदीप नोन्हारे आशाराम साहू जोगेश्वर यादव कूशल ठाकुर सन्नी जायसवाल रियाज खान कांग्रेस जनों के प्रति आभार प्रकट कर आंदोलन के समापन की घोषणा की गई।
